शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में आवासीय नक्शे पर बने एएस लग्जरी होटल को किया गया सील, भारी पुलिस बल तैनात
फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण (विप्रा) द्वारा बुधवार को हाईवे के निकट स्थित ए एस. लग्जरी होटल को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई होटल का निर्माण आवासीय नक्शे पर किए जाने के कारण की गई। सूत्रों के अनुसार, आदर्श नगर निवासी अतुल कुमार ने हाईवे के पास उक्त होटल का निर्माण कराया था। हालांकि, उन्होंने विकास प्राधिकरण से केवल आवासीय भवन का नक्शा पास कराया था।