शिकोहाबाद: नगला कलुआ में भागवत के बाद रात को दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 20 से 25 लोग घायल बताए गए
थाना पचोखरा क्षेत्र के नगला कलुआ गांव में मंगलवार रात भागवत कथा के समापन के बाद मंगलवार रात 10 बजे क़रीबन दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दूधिये संग मारपीट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के करीब 20 से 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक दर्जन से अधिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।