शिकोहाबाद: थाना खैरगढ क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में असफल होने पर एक छात्रा ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर
थाना खैरगढ़ क्षेत्र में एक किशोरी ने दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद आत्मघाती कदम उठाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा ने घर में रखा कोई विषैला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर बताई गई। इलाज जारी है।