शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र साढ़ूपुर में जमीनी विवाद में एक महिला के साथ की गई मारपीट, महिला हुई गंभीर घायल
थाना मक्खनपुर क्षेत्र साढ़ूपुर में जमीनी विवाद में एक महिला रूखसाना पत्नी बबलू गंभीर घायल हो गयी। उसकी बहन फरजाना ने बताया कि पांच छह लोग मारपीट करने लगे, जगह के पीछे, हमारी जगह हमसे ही खाली करा रहे थे, जिसका विरोध किया तो उसके संग व बहन रूखसाना संग मारपीट कर दी। बहन रूखसाना गंभीर घायल हो गयी। जिसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया।