शिकोहाबाद: थाना खैरगढ़ पुलिस टीम ने 2 सट्टेबाज अभियुक्तों को 1 टार्च, 1 पैन, 1 डायरी व ₹980 के साथ किया गिरफ्तार
थाना खैरगढ पुलिस टीम द्वारा 02 सट्टेबाज अभियुक्त अजीत सिंह पुत्र बांकेलाल, सर्वेश कुमार पुत्र सतीशचन्द्र को मंगलवार रात आठ बजे करीबन एसजीएम तिराहे के पास स्थित इण्डियन पेट्रोल पम्प के सामने स्थित प्राइवेट फार्म से सट्टे की खाई बाङी करते हुये गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खैरगढ़ पर मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही का जा रही है।