भीलवाड़ा: दादाबाड़ी में तीन बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जुटी जांच में
भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दादाबाड़ी इलाके के कोली मोहल्ला में बीती देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ तीन बच्चों के पिता ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की भनक लगते ही परिवार मे कोहराम छा गया।