समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 373, दिनांक 10.07.2026
*****************************
*जिला शेखपुरा,*
*टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
**……………………
आज दिनांक 10-07-2026 को कैथमा पंचायत के ग्राम पैगम्बरपुर ( शेखपुरा ) में टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन के जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना , बाल विवाह रोकथाम, माहवारी स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही वहां उपस्थित बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता किट ( MHM ) और नई माताओं के बीच बेबी किट का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन से पंकज कुमार वर्मा (जिला मिशन समन्वयक) , रूपेश शर्मा ( लैंगिक विशेषज्ञ ), एनजीओ पी 0 सी 0 आई 0 से मुन्ना कुमार एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
15 views | Sheikhpura, Bihar | Jul 10, 2026