पहले नीला ड्रम कांड… फिर बाथरूम में कत्ल… और अब आया बक्सा कांड! आखिर रिश्तों में इतनी नफरत क्यों?
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की बुनियाद को झकझोर कर रख दिया है। सात फेरों के साथ जिंदगी भर साथ निभाने का वादा… लेकिन अब उसी रिश्ते पर पति की हत्या की साजिश में शामिल होने का संगीन आरोप!
हाईवे किनारे लोहे के बक्से में बंद मिली लाश… CCTV ने खोली खूनी साजिश की परतें!
मामला उन्नाव का है, जहां सोनू नाम के युवक का शव एक लोहे के बक्से में बंद मिला। इस खौफनाक मंजर ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले गए और फिर सामने आई एक ऐसी कहानी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, सोनू की पत्नी नेहा रावत ने पड़ोसी जितेंद्र उर्फ राहुल के साथ मिलकर कथित तौर पर सिलबट्टे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद शव को चादर और कंबल में लपेटकर लोहे के बक्से में बंद किया गया और लोड�