धोरैया: बिशनपुर उच्च विद्यालय के पास से धोरैया पुलिस ने एक बालू लदे ठेला को किया जब्त, दो कारोबारी गिरफ्तार
Dhuraiya, Banka | Mar 24, 2024 धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर बिशनपुर उच्च विद्यालय के पास से एक बालू लदे ठेला को जब्त करते हुए दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी में थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी अशफाक अंसारी तथा साहेबजान अंसारी शामिल हैं। धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों कारोबारी को बांका जेल भेज दिया गया।