धोरैया: देवदांड़ गांव निवासी महिला ने पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने को लेकर धोरैया थाना में आवेदन देकर की शिकायत
Dhuraiya, Banka | Mar 24, 2024 थाना क्षेत्र के देवदांड़ गांव निवासी पिंकी देवी ने अपने पति मंटू मंडल द्वारा दूसरी शादी किए जाने को लेकर धोरैया थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। आवेदन में बताया गया है कि 20 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई है। उसे एक पुत्री भी है। पति द्वारा बिना बताए दूसरी शादी कर ली गई है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है।