धोरैया: धनकुंड पुलिस ने एक छर्री लदे ट्रक से 590 कार्टून में विदेशी शराब के 28320 पीस फ्रुटी पाउच किया बरामद, दो गिरफ्तार
Dhuraiya, Banka | Mar 24, 2024 वाहन जांच अभियान के दौरान धनकुंड पुलिस को शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली।जांच अभियान के दौरान एक छर्री लदे ट्रक से धनकुंड पुलिस ने 590 कार्टून में विदेशी शराब के 28320 पीस फ्रूटी पाउच के साथ चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक नीलो रुकुंदपुर गांव निवासी रामबाबू पासवान तथा उपचालक दभैच निवासी नवीन कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया।