जोधपुर: महामंदिर शिप हाउस रोड पर अज्ञात बदमाशों ने युवक से मारपीट कर पर्स लूटा
जोधपुर के महामंदिर शिप हाउस रोड पर युवक से अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोका और मारपीट कर पर्स लूट कर ले गए।पर्स में साढ़े सात हजार रुपए की नगदी और दस्तावेज थे। पीड़ित ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि चारण सभा के सामने बसंत परिहार के मकान में रहने वाले नीरज जांगिड़ ने रिपोर्ट दी है, पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है।