अनूपपुर: नर्मदा सभागार में कलेक्टर ने की बैठक, ई-एचआरएमएस, किसानों व योजनाओं पर रहा ध्यान
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी प्राथमिकता के आधार पर ई-एचआरएमएस पोर्टल पर ऑनबोर्ड हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 मई से सभी शासकीय कार्य इसी पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। बैठक में कृषि वर्ष 2026 के तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्नत खेती, लेमनग्रास उत्पादन पर जोर दिया गया ।