बेलहर: डुमरिया गांव में घर के आगे से बाइक चोरी मामले में थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
Belhar, Banka | Mar 5, 2024 थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में घर के आगे से बाइक चोरी हो जाने के मामले में बाइक मालिक बेलहर बस्ती के बिमलेश कुमार यादव ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि डुमरिया गोवाचक के बीच पीपल पेड़ के पास उन्होंने नया घर बनाया है। बीती रात वे अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर सो गए थे और आज सुबह जब जगे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।