मुंगावली: मुंगावली में बीना वायपास रोड पर जुआ खेलते हुए 6 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीना वायपास रोड़ के पास ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाने वाले 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगावली पुलिस को शुक्रवार को रात लगभग 9 मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंगावली बीना वायपास रोड़ के पास में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।