सागर नगर: बहेरिया थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, चाकू के वार से आंतें बाहर आईं, हालत गंभीर
बहेरिया थाना क्षेत्र में होटल दीपाली रोड के रुद्राक्ष धाम चौराहा में गुरुवार की देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नेक्सा शोरूम में ड्राइवर के रूप में कार्यरत युवक पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को रात 8 बजे मकरोनिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान करन रजक 23 वर्ष निवासी कर्रापुर के रूप मे