सागर नगर: कटरा मातामढ़िया चाकूबाजी का फरार आरोपी छत से भागने की कोशिश में कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार
कटरा और माता मढ़िया क्षेत्र में चाकूबाजी और दुकानदार व राहगीरों से मारपीट के मामले में एक माह से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने आखिरकार गुरुवार शाम 4:00 बजे माता मढ़िया क्षेत्र के एक मकान से दबोच लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी छत पर चढ़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ के आगे उसकी एक न चली।