सागर नगर: धर्मश्री में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर दुकान के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
शहर के धर्मश्री क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दुकान के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शराब दुकान हटाने की मांग की लोगों का कहना है कि शराब दुकान शिव मंदिर, गुरु रविदास मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर के पास स्थित है।