सागर नगर: परकोटा क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में हिंसक झड़प, सीसीटीवी फुटेज वायरल
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत परकोटा इलाके में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच 11 जनवरी को हुए विवाद का CCTV फुटेज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चाओं में आ गया है। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हुए थे। परकोटा क्षेत्र में रहने वाले बाद शाह मिस्त्री और उनके पड़ोसी अख्तर अली के बीच विवाद हुआ था।