सागर नगर: किन्नरों के धर्म परिवर्तन व बधाई के पैसों से मदरसों में फंडिंग के आरोप, किन्नर रानी ठाकुर ने एसपी से की शिकायत
किन्नरों के कथित जबरन धर्म परिवर्तन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किन्नर रानी ठाकुर ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किन्नर गुरु किरण नायक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि किरण गुरु का असली नाम कलीम खान है इसके बाद वे एसपी कार्यालय पहुंचीं और एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।