खलीलाबाद: सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, मातृ शक्तियों का हुआ सम्मान
खलीलाबाद सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे को लेकर रविवार की सुबह 11:00 बजे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां स्कूल की नन्ही मुन्नी बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को दिखाया। वहीं स्कूल कैंपस में शिक्षिकाओं व छात्राओं ने मात्र शक्तियों को पुष्प भेंट कर उनका सम्मान किया।