सोनपुर: मानुपुर जहांगीर गांव के पास रेल ट्रैक पर 29 वर्षीय युवक का शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Sonepur, Saran | Dec 2, 2025 छपरा–सोनपुर रेलखंड के डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थित मानुपुर जहांगीर गांव के सामने पोल संख्या 311/27 के पास एक 29 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी निवासी सुदर्शन राय के पुत्र बबलू कुमार (29 वर्ष) के रूप में हुई है। 100 मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच करजांच में जुट गई है।