शिवपुरी नगर: शिवपुरी में पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य, तीन महीने में न लगवाने पर एलपीजी कनेक्शन काटा जाएगा
शिवपुरी जिले के शहरी क्षेत्रों में घरेलू ईंधन की व्यवस्था को अधिक सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों का पालन करते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने उन सभी क्षेत्रों में पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया है, जहाँ पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।