हुलासगंज: चिरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम ने त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए
जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने हुलासगंज प्रखंड की चिरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।