लोहरदगा: लोहरदगा को सबसे साफ जिला बनाने के लिए सप्ताह में 2 घंटे सफाई करें: उपायुक्त, स्वच्छता मैराथन संपन्न
लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड के पझरी पहाड़ से लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम तक स्वच्छता ही सेवा-2025 अंतर्गत रविवार सुबह करीब 8 बजे मैराथन दौड़ का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता समिति, लोहरदगा द्वारा किया गया। बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम में दौड़ के समापन पर लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद ने कहा कि स्वच्छता के लिए हमें सभी को आगे आना चाहिए।