लोहरदगा: पावरगंज देवी मंदिर में दुर्गा पूजा समिति कार्यालय का उद्घाटन, नौ कन्याओं का पूजन
लोहरदगा पावरगंज देवी मंदिर में रविवार शाम 6 बजे लोहरदगा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का कार्यालय उद्घाटन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी संरक्षक गण व पूजा पंडालों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरांत नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर मां दुर्गा के स्वरूप की आराधना की गई।