लोहरदगा: तान गांव में जंगली हाथियों के हमले में व्यक्ति की मौत, वन विभाग ने ₹25 हजार का मुआवजा दिया, शव का पोस्टमार्टम हुआ
लोहरदगा जिले के कुड़ु प्रखंड के तान गांव में जंगली हाथियों के उत्पात के दौरान 55 वर्षीय सीताराम उरांव की मौत हो गई। उनका शव रविवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से CHC कुड़ु लाया गया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा गया।