लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 45 लोगों की जांच
लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा लगातार 171वें सप्ताह के रविवार को सुबह 7:30 बजे निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव जयप्रकाश शर्मा, और सहसचिव संजय चौधरी ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।