गोरखपुर: DDU में हरे पेड़ काटने और महिला छात्रावास में कीड़े वाला खाना देने का आरोप, कुलपति पर भी गंभीर आरोप लगाए गए
NSUI के प्रदेश महासचिव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में 1192 हरे पेड़ काटा जा रहा है।जिससे विश्वविद्यालय पूरी तरह वृक्ष विहीन कर दिया जा रहा है।दूसरा मुद्दा विश्विद्यालय महिला छात्रावास के मेस में छात्राओं को भोजन में लगातार कीड़े मकोड़े निकल रहे हैं।और छात्राओ के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।हमारी मांगों पर जल्द विचार किया जाए।