प्रतापगढ़: कोतवाली नगर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत भव्य रैली आयोजित, सुरक्षा निगरानी के लिए ड्रोन का किया गया उपयोग
कोतवाली नगर में 'बुधवार दोपहर 2 बजे मिशन शक्ति फेज-5' के तहत महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। महिला पुलिसकर्मियों ने पैदल और बाइक रैली के जरिए महिलाओं को अधिकारों व हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे रूट की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण