वज़ीरगंज: वजीरगंज-फतेहपुर मार्ग पर बाइक नहर में गिरी, दो युवक घायल
वजीरगंज–फतेहपुर सड़क मार्ग के भारे मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़ी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार एक युवक सिर में चोट लगने के बाद खुद ही नहर से निकलकर मौके से फरार हो गया। दूसरे युवक को धनेता के ग्रामीणों ने नहर से निकालकर सीएचसी भेजा,