डग: डग विधायक कालूराम मेघवाल ने तलावली टोल का किया औचक निरीक्षण, असुविधाओं पर लगाई फटकार
Dug, Jhalawar | Feb 22, 2024 उन्हेल नागेश्वर चौमहला मार्ग पर स्थित तलावली टोल पर आमजन को हो रही असुविधा को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल ने गुरुवार को टोल नाके का औचक निरीक्षण किया। टोल नाके पर सीसीटीवी कैमरे, लाइटें बंद पड़े हुए मिले, साथ ही 15 किलोमीटर पर ही ग्रामीणों को टोल चुकाना पड़ता है। विधायक ने जिम्मेदार अधिकारियों को शीघ्र व्यवस्था सुधारने के निर्देश प्रदान किए।