राऊ: चन्दन नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 350 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Rau, Indore | Mar 27, 2025 इंदौर के चन्दन नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साजिद मंसूरी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से करीब 350 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस शराब की कीमत करीब 4 लाख 43 हजार 870 रुपये बताई जा रही है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त आईसर वाहन भी जप्त किया गया है। आरोपी साजिद मंसूरी अवैध शराब को गुजरात ले जाने की योजना बना रहा था।