राऊ: राऊ थाना क्षेत्र की सिलिकॉन सिटी में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने केयरटेकर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया
Rau, Indore | Mar 25, 2025 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र स्थित सिलिकॉन सिटी में पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। फरियादी अमित मिश्रा ने अपने केयरटेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने केशव नामक व्यक्ति पर चोरी करने का संदेह जताया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केशव को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें आरोपी केशव ने चोरी का माल झाड़ियां में छुपाकर रखा था।