बबेरू: गुजेनी गांव में नाले में डूबने से तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Baberu, Banda | Aug 26, 2026 मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार की शाम तेज बारिश के बीच उफनाए नाले को पार करते समय बड़ा हादसा हो गया। खेतों से काम कर लौट रहे चार लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। इस दुर्घटना में कोमल यादव 28 वर्ष , सियादुलारी 52 वर्ष और कुसुम रानी 40 वर्ष की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।