जमुई: महिसौड़ी चौक के पास तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 28, 2026 शहर के महिसौड़ी चौक के पास मंगलवार की सुबह 9:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूटी ने बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर बैठी महिला बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद स्कूटी सवार युवक मौके से फरार हो गया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला का इलाज किया जा रहा है।