सहारनपुर: इमरान मसूद के दामाद शयान मसूद ने कहा, इमरान सपा पर ज्यादा हमला करते हैं, BJP के खिलाफ कम बोलते हैं
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शयान मसूद ने कांग्रेस का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा में शामिल होने के बाद शयान मसूद ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में मुकाबला सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच होना चाहिए।