Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

गोल में चिलवा पुल के पास कार और बाइक के जोरदार भिड़ंत में दो घायल, चालक मौके से फरार #Gorakhpur #Gola #RoadAccident

Gola, Gorakhpur | May 12, 2026
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के चिलवा पुल के पास सोमवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार कौड़ीराम की तरफ से गोला आ रहे थे। इसी दौरान गोला की ओर से जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक घायल की हालत गंभीर बताते हुए विशेष निगरानी में उपचार शुरू किया। घायल की पहचान रामू शर्मा निवासी गगहा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची गोला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।