डूंगरपुर: डूंगरपुर में साढ़े पांच महीने बाद कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन
डूंगरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष घोषणा के साढ़े पांच महीने बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवंबर 2025 में विधायक गणेश घोघरा जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए थे। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन से नारायण पंड्या को संगठन महासचिव और दशरथलाल ननोमा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।