राघोगढ़: जामनेर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान ₹2 लाख का 7 क्विंटल अवैध मावा से भरा पिकअप वाहन पकड़ा
राघोगढ़ के जामनेर थाना पुलिस ने मावा का परिवहन करते एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। 2 अगस्त को थाना प्रभारी ने बताया, रात्रि गस्त के दौरान जामनेर में ₹2 लाख का 23 कट्टों में लगभग 7 कुंटल मावा पिकअप वाहन सहित जप्त किया है। चालक नवल यादव ग्राम बरई ने संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कर पाया। अग्रिम कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित किया है।