गया टाउन सीडी ब्लॉक: चंदौती थाना क्षेत्र के नियाज़ीपुर में प्रेम प्रसंग का मामला, नाबालिग लड़की के साथ युवक फरार, पुलिस ने किया बरामद
गया शहर के चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत नियाज़ीपुर गांव में बुधवार को दोपहर 1:00 बजे प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। एक नाबालिग लड़की और गांव के ही एक युवक के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया, जबकि पुलिस की जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग निकला।