दमोह: तेंदूखेड़ा में विवाद और व्यक्ति की मौत पर दमोह SP का बयान, कहा- गोलीकांड जैसी कोई स्थिति नहीं
Damoh, Damoh | May 13, 2026 दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में कल रात हुए विवाद और एक व्यक्ति की मौत के मामले में दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी का बयान सामने आया है, मीडिया को दिए बयान मे sp ने स्पष्ट किया है दो पक्षो के विवाद में गोलीकांड जैसी स्थिति फिलहाल सामने नहीं आई,गोली किसी को लगी नही न ही कोई हथियार मिला है, हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत की जानकारी जांच में आई है