कोरांव: कोरांव बाजार में शराबी युवक ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला, घायल, जांच में जुटी पुलिस
नगर पंचायत कोरांव में शनिवार रात करीब 12 बजे एक पत्रकार पर हमला हुआ। एक शराबी युवक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका सिर फट गया। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत कोरांव के बहादुर शाह नगर मोहल्ले के वरिष्ठ पत्रकार सुखलाल विश्वकर्मा पुत्र स्व. मोतीलाल विश्वकर्मा शनिवार रात अपने घर पर मौजूद थे।