मुगलसराय: मुगलसराय में मौसम बदला, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
मुगलसरायमें बुधवार सुबह 08 बजे को अचानक मौसम ने करवट ली। गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को तेज गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। वही मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बने दबाव के कारण हुआ है। विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।