जहानाबाद: टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-22 किया जाम
जहानाबाद में गया-पटना NH-22 पर शाहबाजपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार रविकांत सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस ने शव को घटनास्थल से हटा दिया। लोग दोषी वाहन की जब्ती और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जबकि आगे की कार्यवाही गुरुवार शाम करीब 6 बजे जारी है।