कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं राजस्व विभाग तथा मंडी समिति की संयुक्त टीम ने आज बड़ी कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम द्वारा गोपाल जी गार्डन के पास स्थित राकेश हेमंत सिंघल के गोदाम 'फर्म खुशी एंटरप्राइजेज कोलारस' का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखी जिंस की मात्रा का अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के अनुसार भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें स्टॉक की मात्रा नियमानुसार सही नहीं पाई गई। जिस पर मंडी समिति की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए फर्म पर 64,200 रुपये का मंडी शुल्क अधिरोपित किया गया।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम कोलारस श्री शिवदयाल धाकड़, तहसीलदार कोलारस श्री प्रदीप भार्गव, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री जयदीप सिंह लोधी तथा मंडी विभाग की टीम प्रमुख रूप से मौजूद रही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेंगे और गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026