छीपाबड़ोद: भावपुरा और बम्बोरी की सड़क उखड़ने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सारथल | कस्बे के समीपवर्ती भावपुरा से बंबोरी तक पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने तथा आए दिन जाम लगने की समस्या को लेकर गुरुवार को बच्चों समेत ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा