नवाबगंज: बाराबंकी शहर के कालेजो में निरीक्षण के दौरान डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने बिना परमिट के 4 वाहन किए सीज
बाराबंकी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा 1 से 15 अप्रैल तक शुरु किये गये विशेष अभियान के तहत आज मंगलवार करीब 12:30 बजे उप परिवहन आयुक्त अयोध्या राजकुमार सिंह, आरटीओ अयोध्या विश्वजीत सिंह, एआरटीओ अंकिता शुक्ला, यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी, मोटर वाहन निरीक्षक बलवन्त सिंह यादव की संयुक्त टीम ने संचालित कालेजो का निरीक्षण किया