फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़ मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत उसने एसएसपी बरेली से की है। एसएसपी बरेली में तत्काल थाना पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।