फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने दो अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार
फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना परदो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 1 किलो अफीम बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्त काफी लंबे समय से अफीम तस्करी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।